नई दिल्ली, जनवरी 8 -- भारतीय भोजन में स्वाद और खुशबू जोड़ने की पहली जिम्मेदारी धनिया पत्ती के पास होती है। चटनी से लेकर सब्जी को गार्निश करने तक के लिए घर की महिलाएं धनिया का इस्तेमाल करती हैं। लगभग हर सब्जी में यूज होने वाली धनिया पत्ती से महिलाओं को एक खास शिकायत हमेशा बनी रहती है, जो है इसका जल्दी खराब होना। बाजार से बड़े चाव से खरीदा हुआ धनिया कुछ ही दिनों में या तो मुरझा जाता है या फिर गलकर सड़ने लगता है। ऐसे में हर बार सब्जी में स्वाद और खुशबू जोड़ने के लिए धनिया पत्ती खरीदने के लिए बाजार दौड़ना बेहद थकाऊ और बोरिंग काम लग सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से आए दिन परेशान रहती हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल प्रीति पटेल नाम की एक कंटेंट क्रिएटर का वायरल हैक आपकी परेशानी को दूर कर सकता है। प्रीति पटेल के इस हैक की मदद से आपको बाजार से ...