बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-04 का बॉटम 15 जनवरी को मकर संक्रांति, बहू-बेटियों के ससुराल भेजी जा रही खिचड़ी: फोटो-18, कैप्सन-डुमरांव के राजगोला रोड़ में तिलकुट व लाई बेचता दुकानदार डुमरांव, संवाद सूत्र। नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही स्थानीय शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में मकर संक्रांति यानी खिचड़ी पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक सोनाचुर, बासमती, सोनम व कतरनी चूड़ा के साथ तिलकुट और तिलवा की सोंधी महक फैल रही है। यह पर्व आगामी 15 जनवरी को पूरे अनुमंडल क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। खिचड़ी पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से ही लोग चूड़ा, गुड़, दही, तिल, तिलकुट और तिलवा की खरीदारी में जुटे नजर आ रहे हैं। खासकर गोला रोड, स्टेशन रोड और ग्रामीण हाटों में अस्थायी ठेलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.