एटा, सितम्बर 15 -- मोहल्ला सुदर्शन दास में बाजार से पति के देर से आने पर पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर पति के पेट में कैंची मार दी। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में घायल से जानकारी ली है। मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी घायल वीकेश ने बताया कि रविवार शाम को बाजार से थोड़ा देर से घर लौटा था। देरी से आने पर पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना इतना बढ़ गया। गुस्से में पत्नी कैंची उठा लाई और पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और घायल को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर द...