जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर।बाजार समिति के पांच हाटों की बंदोबस्ती आज से शुरू होने जा रही है। यह बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हो रही है। इन पांच हाटों में परसूडीह, बागबेड़ा, घाघीडीह, जुगसलाई और मानगो शामिल हैं। बाजार समिति कार्यालय में बंदोबस्ती की प्रक्रिया होगी। पहले दिन परसूडीह और बागबेड़ा हाट की बंदोबस्ती है। कल से घाघीडीह, जुगसलाई और मानगो हाट की बंदोबस्ती होगी। इस बार के बंदोबस्ती की खास बात यह है कि हाट की बंदोबस्ती राशि में बढ़ोतरी तीन साल बाद हो रही है। जबकि नियमानुसार यह हर साल होना चाहिए था। इसके कारण तीन वर्षों के दौरान होने वाली बढ़ोतरी का औसत निकालकर इस बार की बंदोबस्ती राशि तय की गई है। बंदोबस्ती या जमानत राशि के नजरिये से देखें तो सबसे महंगा हाट परसूडीह है। इसकी न्यूनतम बंदोबस्ती राशि 14 लाख, एक हजार, 407 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.