औरंगाबाद, सितम्बर 12 -- । औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं से जितिया चुराने के मामले में गया की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उक्त महिला को जेल भेज दिया गया। जेल भेजी गई महिला की पहचान गया जिले के मानपुर निवासी रिंकी देवी के रूप में की गई है। इस मामले में औरंगाबाद के अभिषेक कुमार की पत्नी निधि सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं औरंगाबाद मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंचे हुई थी। इसी दौरान महिलाओं का एक समूह उनके थैले से जितिया चुराने में लगा हुआ था। निधि सिंह भी खरीदारी कर रही थीं तभी उनके थैले से भी ऐसा प्रयास किया गया। उन्होंने उक्त महिला को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। डायल-112 की टीम तत्काल वहां पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.