गंगापार, जनवरी 13 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति के मद्देनजर भारतगंज में बिजनौर से ट्रकों में भरकर गुड़ आने का क्रम जारी है। इसी के साथ बाजार में लाई, चूड़ा, तिल, बेसन व गुड़ से बने सामग्री व अन्य पारंपरिक सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। मकर संक्रांति जैसे-जैसे नजदीक आई, कस्बा भारतगंज की पहचान बन चुकी गुड़ की थोक मंडी एक बार फिर रौनक में रही। पर्व की मांग को देखते हुए गुड़ से लदे ट्रकों का आना जारी रहा। रात्रि में पहुंचने वाले बड़े ट्रक भोर होते ही मजदूरों की चहल-पहल से मंडी को गुलजार कर देते हैं। हजारों डिब्बों में भरा गुड़ उतारने की प्रक्रिया मानो मकर संक्रांति की तैयारियों की जीवंत तस्वीर पेश कर रही है। शुक्रवारी बाजार के थोक व्यापारी ओम प्रकाश केशरी के यहां मंगलवार सुबह पहुंचे ट्रक में "मित्तल गुड़" के 1200 डिब्बे उतारे...