नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Balaji amines share: बाजार की भारी बिकवाली के बीच गुरुवार को कुछ शेयर डिमांड में भी थे। इनमें से एक शेयर- बालाजी एमाइंस लिमिटेड है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन इस शेयर में 13 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया और भाव 1218.95 रुपये तक पहुंच गया। इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 1072.55 रुपये की थी। आइए जानते हैं कि अचानक शेयर में तेजी क्यों आई है।कंपनी को मिली यह खुशखबरी दरअसल, कंपनी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की एक स्कीम के तहत विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद वह Rs.250 करोड़ से ज्यादा के सरकारी इंसेंटिव के लिए एलिजिबल हो गई है। बालाजी एमाइंस के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के इंडस्ट्रीज डायरेक्टरेट ने पैकेज स्कीम ऑफ इंसेंटिव 2013 की मेगा प्रोजेक्ट्स इन्वेस्टमेंट बेस्ड 100% ग्रॉस बेसिस कैटेगरी के तहत अपनी यूनिट के विस्तार के लिए एलिजि...