समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- शहर के बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था बहुत ही खराब है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता के दृष्टिकोण से भी सार्वजनिक शौचालय जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार भी सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति खराब है। हालांकि, नगर निगम की मेयर अनीता राम ने बताया कि कुछ चिह्नित स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण और रखरखाव के लिए पैसे का भुगतान किया जा चुका है, कई जगहों पर शुभारंभ भी किया जा चुका है। गौरतलब हो कि शहर के मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, गोला रोड, रामबाबू चौक, बसंत मार्केट, गुदरी बाजार जैसी भीड़-भाड़वाली जगहों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से मार्केट में खरीदारी करने आई महिलाएं और छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर से सट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.