नई दिल्ली, जून 18 -- टीवीएस आईक्यूब भारतीय बाजार में लगातार बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसने घरेलू बाजार में 6 लाख थोक बिक्री का मील का पत्थर पार कर लिया है। SIAM इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 के आखिर में केवल 1,345 यूनिट की कमी थी, जो मई 2025 के पहले दो दिनों में हासिल की गई। जिसमें 27,642 यूनिट की बिक्री हुई और कुल मिलाकर 6,26,297 यूनिट हो गईं। ये कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। ये मई में देश का नंबर-1 ई-स्कूटर भी है। आईक्यूब की पहली 1,00,000 यूनिट की बिक्री में 3 साल से थोड़ा ज्यादा समय लगा था। 1,00,000 से 2,00,000 यूनिट तक का सफर सिर्फ 10 महीने में पूरा क लिया था। जबकि, 3,00,000 यूनिट थोक बिक्री का मील का पत्थर मई 2024 की शुरुआत में पार किया गया, जो 53 महीने या चार साल और चार महीने है। पिछले 3,00,000...