लखीसराय, फरवरी 16 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के महत्पूर्ण बाजार बाबाधाम घाट के सौंदर्यीकरण करने के लिए शनिवार को मापी का कार्य किया गया। सभापति रूपम देवी के निर्देश पर जेई अभिषेक कुमार की अगुवाई में स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अलावा पुरानी और बड़ी सीढ़ियों को देखा गया। सीढ़ियों के बाद पानी घटते जाने पर छुटे हुए जमीनी भाग को देखा गया। खाली पड़ी जमीन पर ढ़लाई करने का विचार दिया गया। बड़ी सीढ़ियों को लोगों के चढ़ने उतरने की सुविधा पर भी विचार किया गया गया। उत्तरी किनारे में मिट्टी के बड़े नाल के पक्कीकरण पर भी विचार विमर्श किया गया। महिलाओं के परिधान बदलने के स्थान बनाने पर भी चर्चा की गई। संपूर्ण रूप से घाट की मापी कराई गई। इस अवसर पर वार्ड 17 के वार्ड पार्षद अमलेश कुमार, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि सक्खु महतो तथा अन्य थे। लोगों ...