आरा, अक्टूबर 9 -- आरा, हि.सं.। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में छेर नदी में डूबे रूद्रनगर गांव निवासी किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव गुरुवार की सुबह शाहपुर स्थित मिशन स्कूल कू समीप छेर नदी से बरामद किया गया। किशोर शाहपुर थाना क्षेत्र के रूद्रनगर निवासी मंतोष डोम 16 वर्षीय पुत्र सनी कुमार था। परिजनों ने बताया कि सनी गुरुवार की सुबह अपनी मौसी के साथ खरीदारी करने शाहपुर बाजार जा रहा था। उसी दौरान शाहपुर स्थित मिशन स्कूल के समीप दोनों तरफ से ट्रैक्टर आ गये। उस दौरान दोनों ट्रैक्टरों की ओर से चकमा दिये जाने के चलते उसका पैर फिसल गया और वह छेर नदी में गिर गया। बुधवार की शाम तक स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन शव नही मिल पाया था। गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम दुबारा पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया...