चित्रकूट, सितम्बर 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को शिक्षण के साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे है। ताकि अकेले होने पर वह हर जगह खुद की सुरक्षा करने में सक्षम हो सकें। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलगदहिया में छात्राओं को 24 दिन तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाध्यापक अशर्फीलाल सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राएं खुद के साथ दूसरी बहनों की भी सुरक्षा कर सकती है। खेल प्रशिक्षक श्याम सुंदर यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षित छात्राएं चाहे सफर में हो, ट्रेन, बसों, बाजार, खलिहान कहीं भी हों, अगर वह खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। तो वह सभी जगहों में आत्मरक्षा करने में सक्षम होंगी। प्रशिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.