रुद्रप्रयाग, मार्च 12 -- होली को लेकर अब धीरे-धीरे माहौल रंगीला होने लगा है। एक ओर गांव-गांव से होल्यारों की टीम बाजारों तक पहुंचने लगी है वहीं बड़ी संख्या में लोग होली का रंग खरीदने बाजारों में पहुंच रहे हैं। होली के माहौल में अब होल्यार होली के रंग बिखेरने लगे हैं। बुधवार को होली के चलते कई जगहों पर स्कूलों में बच्चों ने होली खेली। जबकि सरकारी विभागों में भी कर्मचारियों ने होली का रंग उड़ाया। जगह-जगह होली का माहौल दिखने लगा है। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि में बैठकी होली का आयोजन हो रहा है तो अधिकांश जगहों पर कुछ दिन पहले ही होली की झंडी लगा दी गई है। जो बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए होलिका दहन के रूप में जलाई जाएगी। इधर, बाजारों में कई दुकानों में छोटे छोटे बच्चे रंग खरीदते दिखाई दिए हैं। हर कोई होली के रंगों में आपसी मिलन के इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.