हाथरस, जनवरी 9 -- हाथस: पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण करके वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। वहीं जरूरी दिशा निर्देश अधीनस्थों को जारी किए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह , क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता और तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने कंट्रोल रूम में रखे गए विभिन्न रजिस्टरों व सूचना पंजिकाओं का अवलोकन किया। जिले भर से प्राप्त होने वाली हर छोटी-बड़ी सूचना को अविलंब दर्ज किया जाए और संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित किया जाए तथा...