रुद्रप्रयाग, जुलाई 15 -- सावन शुरू होते ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी बदरी-केदार की ओर आने लगे हैं ऐसे में तेज रफ्तार से चल रहे कांवड़ियों के वाहनों से बाजारों में दुर्घटना की भी आशंका बनी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कांवडियों के वाहनों की बाजारों में स्पीड नियंत्रति करने की मांग की है। कांवड यात्रियों के दोपहिया वाहन जहां तेज रफ्तार में चल रहे हैं वहीं अब साइलेंसर निकालकर तेज आवाज भी आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बदरीनाथ हाईवे के साथ ही केदारनाथ हाईवे पर कांवड यात्रियों के दो पहिया वाहन रफ्तार के साथ चलने लगे हैं। जिससे लगातार दुर्घटनाओं की संभावना बनी है। स्थानीय व्यापारी प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, पान सिंह पंवार, गणेश नौटियाल, सुनील चमोली, यशवंत बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, दीपांशु भट्ट, शिशुपाल सिंह आदि ने कहा कि बीते...