हमीरपुर, जनवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस दौरान सबसे अधिक तिल-गुड़ के साथ ही मूंग व उर्द दाल की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा रेडीमेड तिल के लड्डू दुकानों में बिकते नजर आ रहे हैं। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीददारों की भीड़ बढ़ गई है। जिसके चलते पूरे दिन बाजार में रौनक देखी जा रही है। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए तिल के लड्डू के साथ ही तिल, गुड़ के अलावा मूंग व उर्द दाल के साथ चावल विभिन्न वैरायटी का बाजार में उपलब्ध हो गया है। मूंग की दाल जहां 100 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है तो उर्द की दाल 130 से 150 रुपये के दाम पर बिक रही है। वहीं चावल 50 से लेकर 80 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। जबकि गुड़ 50 से 60 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रहा है। इसके अलावा तिल 200 रुपये प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.