बागपत, अगस्त 8 -- रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण जाम दिन पर दिन बढ़ रहा है। शहर के शौकत बाजार समेत अन्य बाजारों में अतिक्रमण का बोल बाला है। इसका खामियांजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से शाम तक तक जाम के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो शहर की सड़कें पहले से संकरी है। अब दिन पर दिन शहर के बाजारों में दुकानों में सड़कों पर सामान सजा हुआ है। इसके अलावा बाजारों में चार पहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। वहीं वहीं ई रिक्शा भी मनमर्जी से दौड़ रहे हैं। इस कारण बाजारों में जाम लग रहा है। शुक्रवार को जाम के चलते बाजारों में वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस कारण लोगों को पीसने से तरबतर होना पड़ा। गर्मी और जाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.