नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में होली का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का कहना है कि होली पर दिल्ली में करीब 15 हजार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। संगठन का कहना है कि रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयों और उपहार के अलावा कई उत्पादों की मांग बढ़ी है। इसकी वजह से देश भर में होली पर करीब 80 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि बीते वर्ष होली पर देशभर में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। इसकी तुलना में इस साल करीब 25 प्रतिशत ज्यादा कारोबार की उम्मीद है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान का प्रभाव बाजारों में दिखाई दे रहा है। इस बार होली पर भारतीय कंपनियों का हर्बल गुलाल,...