रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर ने बाजारटांड स्थित दुकानों के किराया विवाद मामले में 15 दिनों के भीतर तत्परता नहीं दिखाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को किराया विवाद के मुद्दे पर चैंबर भवन में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिनों में निगम द्वारा इस मामले में तत्परता नहीं दिखाई गई तो व्यापारी निगम की कार्यप्रणाली के विरूद्ध आंदोलन को विवश होंगे। इससे पूर्व रांची नगर निगम किरायेदार संघ के पदाधिकारियों ने इस मामले में चैंबर से हस्तक्षेप का आग्रह किया। संघ ने कहा कि वर्षों पूर्व जब निगम का अस्तित्व भी नहीं था, तब व्यापारियों को बाजारटांड में बसाया गया था। तत्कालीन समय में निगम द्वारा आय में वृद्धि के उद्देश्य से दुकानदारों को केवल भूमि का आवंटन किया गया था। इसमें व्यापारियों ने स्वयं के खर्च से संरचना निर्...