नई दिल्ली, फरवरी 11 -- सर्दियों में स्पेशल बनने डिशेज में से एक है बाजरे की रोटी। गरमा-गरम बाजरे की रोटी पर घी लगाकर खाने का मजा ही कुछ और है। ये टेस्टी भी होती हैं और हेल्दी भी। साथ ही इनकी तासीर भी गर्म होती है, इसलिए विंटर्स के लिए परफेक्ट रहती हैं। हालांकि बाजरे की रोटी बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है। गृहणियों की अक्सर शिकायत रहती है कि कितनी भी कोशिश कर लो बाजरे की रोटी में क्रैक आ ही जाते हैं। ये बेलते या सेंकते टाइम फट जाती है या टूट जाती है। वहीं आमतौर पर फूलती भी नहीं और सख्त भी बनती है। दरअसल बाजरे में ग्लूटेन की कमी के कारण ही इसकी रोटियां बनाना मुश्किल होता है। हालांकि अगर आप ये छोटी-छोटी टिप्स फॉलो करें तो बाजरे की रोटियां बनाना बहुत आसान हो जाएगा। ये एकदम सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी।सॉफ्ट आटा लगाने के लिए फॉलो करें टिप्स बाजरे...