काशीपुर, फरवरी 10 -- बाजपुर, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध गोकशी और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोवंश संरक्षण स्क्वायड एवं पुलिस ने सोमवार देर रात दो बजे छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम हरलालपुर से करीब 500 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोवंश संरक्षण स्क्वायड को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के हरलालपुर गांव में अवैध रूप से गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके से फहीम पुत्र हफीज और सद्दाम पुत्र बदलू निवासी केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया। कोतवाली बाजपुर में दोनों के ख...