काशीपुर, फरवरी 10 -- बाजपुर। मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित ग्राम बरहैनी के पास प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर के सामने स्कॉर्पियो और एक कार की भिड़ंत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हरिपुरा निवासी शंकर नाथ अपनी कार से प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के समीप बाजपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो सवार उमर ने बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ काशीपुर से नैनीताल जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। दोनों पक्षों में किसी को भी चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.