काशीपुर, जून 2 -- काशीपुर संवाददाता। 31 मई को आईटीआई थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बाजपुर का रहने वाला था और मथुरा के एफसीआई गोदाम में काम करता था। मृतक बाजपुर के वार्ड आठ निवासी 51 वर्षीय चंद्र प्रकाश पुत्र रामवीर निकाला। परिजनों ने बताया गया कि वह मथुरा के एफसीआई गोदाम में काम करता था। 31 मई को आईटीआई थाना क्षेत्र में बाजपुर रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर उसे एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय एलडी भट्ट में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। परिवार के मुताबिक वह आजकल छुट्टी पर घर आया था। काशीपुर कैसे पहुंचा, इसकी उनको जानकारी नहीं है। एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि मृतक काशीपुर कैसे और किस अवस्था में पहुंचा। उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.