काशीपुर, नवम्बर 25 -- बाजपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से बाजपुर में सिख धर्म के श्रद्धेय गुरुओं की जीवनी पर हाईटेक म्यूजियम की स्थापना करने की घोषणा पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की गई। उन्होंने सीएम का आभार जताया है। भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख पंथ के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी की जयंती पर सिख समुदाय को दी बड़ी सौगात दी है। बाजपुर में सिख धर्म के श्रद्धेय गुरुओं की जीवनी, दर्शन एवं बलिदान को व्यापक जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए एक हाईटेक म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। इसे पूरी दुनिया की संगत कहीं से भी ऑनलाइन माध्यम से देख सकेगी। भाजपा नेता राजेश कुमार, दर्जाधारी सरदार मनजीत सिंह राजू ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए बाजपुर वासियों की और से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...