काशीपुर, मार्च 29 -- बाजपुर, संवाददाता। आधार अपडेशन के नाम पर सीडीपीओ कार्यालय के पास स्थित सीएससी पर लोगों से हो रही अवैध वसूली की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौजूद लोगों से एसडीएम ने पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि सेंटर पर 300 रुपये वसूले जा रहे हैं, जिसके बाद एसडीएम ने सेंटर को सील कर दिया। बता दें कि इस सेंटर पर लगातार आधार के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही थीं। बीते दिन अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एसडीएम टीम के साथ सीएससी पर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पहले से मौजूद 4 लोगों से पूछताछ की जिसमें उन्होंने बताया कि वह आधार अपडेट कराने आये हैं तथा उनसे 300 रुपये पति आधार लिया गया है। इसके बाद उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन संबंधित जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.