काशीपुर, अप्रैल 28 -- बाजपुर, संवाददाता। रविवार की देर रात बन्नाखेड़ा बरहैनी मार्ग स्थित ग्राम चनकपुर पुल के समीप सरिये ये लदा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी में भिजवाया। उत्तर प्रदेश के बिलासपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र नन्हे लाल काशीपुर से ट्रक में सरिया लेकर हल्द्वानी जा रहा था कि बन्नाखेड़ा बरहैनी मार्ग स्थित चनकपुर पुलिया के पास धर्मेंद्र का ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर बन्नाखेड़ा और बरहैनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला और घायल ट्रक चालक धर्मेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी कविंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.