काशीपुर, मार्च 23 -- बाजपुर। रविवार को स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई साथ ही शहीदी दिवस भी मनाया गया। राष्ट्रीय महासचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अरविंद यादव ने डॉ. लोहिया के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की राजनीति और स्वतंत्रता आंदोलन में राम मनोहर लोहिया का योगदान रहा। राममनोहर लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। मौके पर अमित कुमार, मो. आज़म, हर्ष शर्मा, नितिन दिवाकर, दीपक कुमार, रहीस लाला, डॉ. नदीम अहमद, दबीर रजा, रितिक प्रजापति, अमन प्रजापति आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.