काशीपुर, मई 30 -- बाजपुर, संवाददाता। पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को अखंड पाठ हुआ। अखंड पाठ के भोग के बाद सेवादारों ने छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस पर आयोजित समागम में कीर्तन करते हुए रागी जत्थे द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कहा कि शहीदों के सरताज कहे जाने वाले श्री गुरु अर्जुन देव महाराज ने जोर-जुल्म के खिलाफ खड़े होकर शहादत दी। कहा कि मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें यातनाएं दीं, लेकिन उन्होंने कभी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। वहीं पहुंचे टाढ़ी जत्थे ने अपने चिर परिचित अंदाज में गुझ अर्जुन देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा साहिब के बाहर मुख्य सड़क पर गुरु के ...