काशीपुर, फरवरी 19 -- बाजपुर, संवाददाता। चीनी मिल मैदान में 24 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर गुरुवार को नगर की महिलाओं ने एक होटल में बैठक आयोजित कर सम्मेलन की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में महिलाओं ने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं कार्यक्रम में भाग लेंगी, बल्कि घर-घर जाकर अन्य परिवारों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगी। अभियान के तहत महिलाओं को सपरिवार बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में लगभग 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं की टोलियां अब मोहल्लों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.