काशीपुर, अप्रैल 10 -- बाजपुर, संवाददाता। रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर गुरुवार को रेलवे ने आरपीएफ की टीम को साथ लेकर संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने 11 अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों ने हल्का विरोध भी किया। विरोध के बीच टीम ने सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है। पूर्व में विभाग ने रेलवे की भूमि पर किए गए ऐसे 11 अतिक्रमण को चिह्नित किया था जो अवैध थे। गुरुवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार ने स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से 11 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अखिलेश कुमार ने बताया कि लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इन लोगों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.