काशीपुर, फरवरी 9 -- बाजपुर, संवाददाता। यूजीसी बिल हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नगर में सोमवार को रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर इस बिल को तत्काल वापस लेने या इसमें संशोधन करने की मांग की गई। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में संघर्ष समिति ने कहा कि यूजीसी के नए नियम देश की शैक्षिक व्यवस्था में गंभीर असंतुलन पैदा करने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि इन नियमों से समाज में अव्यवस्था फैल सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का दायित्व समाज में समानता बनाए रखना है, लेकिन यह नया एक्ट इसके विपरीत प्रतीत हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विमल शर्मा, उदयराज सिंह, आशीष ठाकुर, विशाल ठाकुर, रविंद्र कुमार शर्मा, विजय गर्ग, अंशुल गर...