काशीपुर, जून 3 -- बाजपुर, संवाददाता। सोमवार की देर शामे वार्ड नंबर पांच मुडिया पिस्तौर में बुलेट के पटाखे बजाने के विरोध को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। वार्ड पांच निवासी गोसिया ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2 जून की देर शाम उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके घर के बाहर बुलेट बाइक से पटाखा बजाया जा रहा था जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके घर में घुस गए और उसके बाद उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि मारपीट में उसके भाई आजम को गंभीर चोट आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की शहनाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.