काशीपुर, जून 27 -- बाजपुर। शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत श्रम विभाग के साथ आईएसडी संस्था की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने 40 से अधिक दुकानों व संस्थानों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कराने से लोगों को बचना चाहिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आईएसडी संस्था के साथ मिलकर श्रम उन्मूलन अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि ये अभियान अभी जारी रहेगा। वहीं उन्होंने बताया कि 14 वर्ष तक के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम करवाना कानून का उल्लंघन के दायरे में आता है। उन्होंने बताया कि 14 से 18 वर्ष का किशोर किसी फैक्ट्री या भारी काम को नहीं कर सकता जबकि वह दुकानों में काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कानून का उल्लंघन करता कोई पाया गया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.