काशीपुर, जनवरी 16 -- बाजपुर, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न किसान संगठन से जुड़े किसानों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमृता शर्मा को सौंपा। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति से किसानों के पक्ष में निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने राष्ट्रपति से विद्युत बिल को तत्काल वापस लिए जाने, किसानों एवं देश के हितों के विरुद्ध मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने, किसानों की सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून की गारंटी देने, कर्ज में डूबे किसानों को पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त किए जाने की मांग की है। इस दौरान किसानों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विद्युत बिल, बीज बिल 2025 मुक्त व्यापार समझौता जैसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जो भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों के हित में ...