काशीपुर, दिसम्बर 18 -- बाजपुर। गुरुवार को बरहैनी में बाइक सवार दो युवक नीलगाय से टकरा गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दानों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव लोंगीपुर ठाकुरद्वारा यूपी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आलम और उसका साथी 32 वर्षीय मोहम्मद अली गुरुवार को हल्द्वानी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नैनीताल मार्ग बरहैनी पुलिस चौकी के समीप सामने आ रही एक नील गाय से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। बरहैनी पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक निजी वाहन से बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.