काशीपुर, नवम्बर 29 -- बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका से अनुबंधित निवारण सेवा समिति हल्द्वानी के डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन ने शनिवार को वार्ड 4 स्थित 2 वर्ष की मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अनिल अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 4 में रहकर लौहार का काम करता है। अनिल की 2 वर्षीय बेटी आरोही शनिवार को गली में खेल रही थी कि डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन ने आरोही को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आरोही गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग उसे लेकर पास के ही अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित ...