काशीपुर, जून 25 -- बाजपुर। ग्राम बरहैनी में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिला श्रमिक घायल हो गई। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव खंबारी से ई-रिक्शा में छह महिला श्रमिक सवार होकर धान लगाने के लिए बरहैनी जा रही थी। तभी बरहैनी बन्नाखेड़ा मार्ग पोपपुरी में स्थित मैंथा टंकी के पास एक ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी महिला श्रमिक 30 वर्षीय विद्या देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गांव हजीरा चंदनपुरा तथा 50 वर्षीय सूखो देवी पत्नी जगन लाल निवासी खंबारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.