काशीपुर, मार्च 21 -- बाजपुर, संवाददाता। शुक्रवार को बरहैनी वन विभाग की टीम ने ग्राम नमूना स्थित एक टाल पर छापमारी की। टीम ने टाल से 80 नग अवैध खैर के बरामद किए। टाल पर 6 कुंतल जलौनी लकड़ी भी पकड़ी गई। टीम ने एक युवक को पकड़ा जो किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया। वन विभाग ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। उधर, टीम के पास जाने के बाद टाल में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू किया। बरहैनी वन रेंज के डिप्टी रेंजर गोपाल कृष्ण कपिल ने बताया कि बरहैनी पुलिस के सहयोग से ग्राम नमूना स्थित टाल में छापा मारा गया। टीम ने 80 नग खैर के बरामद किए। वहीं मौके पर स्थित एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम गामा पुत्र रामेश्वर वार्ड-13 बताया। लकड़ी के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि मालिक मौके पर नहीं हैं। टाल में स्थित लकड़ी के वैध प्रपत्र मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.