काशीपुर, नवम्बर 27 -- बाजपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने संबंधित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को भी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ की जिला उपाध्यक्ष मंजू गोस्वामी ने कहा कि तहसील परिसर में महिला अपने अपने काम छोड़कर पिछले 13 दिनों से बैठी हैं परंतु सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी मांग पूरी नहीं होती है तो फिर आंदोलनकारी 2 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली रैली में शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि इनकी मांग राज्य कर्मचारी घोषित करने, 800 रुपए प्रतिदिन मानदेय, खाली पड़े सुपरवाइजर पदों पर प्रमोशन, रिटायरमेंट पर पेंशन और फेस कैप्चर हाजिरी प्रणाली को तुरंत बंद किये जाने की हैं। यहां रेखा पांडेय, ललिता भट्ट, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.