काशीपुर, अक्टूबर 11 -- बाजपुर। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर पीआर-126 धान की खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। गुस्साए किसानों ने अधिकारियों के सामने ही अनाज मंडी परिसर में धान के ढेर को आग लगाकर अपना रोष जताया। किसानों ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और उनके हक से वंचित करने का आरोप लगाया। किसानों को शनिवार सुबह सूचना मिली कि अनाज मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों पर पीआर-126 धान की खरीद नहीं की जा रही है। इस पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने विपणन निरीक्षक बलवंत नाथ के सामने विरोध जताया और धान की खरीद शुरू करने की मांग की। किसानों के आक्रोश को देखते हुए विपणन निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता की। हालांकि वार्ता निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.