काशीपुर, फरवरी 18 -- बाजपुर, संवाददाता। चीनी मिल परिसर में बुधवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर लगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की कार्रवाई की। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू और भाजपा नेता राजेश कुमार ने किया। शिविर में भूमि, बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य, आवास आदि से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि शेष 16 प्रार्थना पत्रों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से कुल 260 प्रमाण पत्र जारी किए गए। मंजीत सिंह राजू ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता...