काशीपुर, मई 26 -- बाजपुर, संवाददाता। भाजपा ग्रामीण मंडल के बन्नाखेड़ा शक्ति केंद्र के गांव भूड़ी में सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं की कलशयात्रा के बाद गोष्ठी हुई। कार्यक्रम अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी ने की। पूर्व राज्यमंत्री राजेश कुमार ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां दर्जाधारी मनजीत सिंह राजू, उमा जोशी, राखी देवी, सरो देवी, वीरेंद्र बिष्ट, तारा देवी, चेतो देवी, प्रेमवती, बतिया, मीरा देवी, कुंदन सिंह, प्रवीण देऊपा, प्रमोद भट्ट, कृष्ण जोशी, जगतपाल सिंह, यशपाल राजहंस, बिट्टू चौहान, गोपाल सिंह मौजूद रहे। 27 बीजेडपी 01 बाजपुर में ताराबाई होल्कर की जयंती पर शोभायात्रा निकालतीं महिलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...