काशीपुर, अप्रैल 18 -- बाजपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह रामराम रोड पर चीमा कॉलोनी के सामने गुलदार के शावक का शव मिला। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारी उसके शव को वन कार्यालय ले गए। बता दें कि चीमा कॉलोनी के आसपास लंबे समय से गुलदार देखे जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे एक नन्हा गुलदार सड़क पर मृत मिला। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि किसी वाहन से टकराकर इसकी मौत हुई है। रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि इसकी उम्र करीब 1 से 2 वर्ष के बीच की है और ये नर है। इसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.