रुद्रपुर, फरवरी 3 -- बाजपुर, संवाददाता। मंगलवार शाम नैनीताल रोड स्थित ग्राम नमूना में एक ढाबे के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोग से उसी समय वहां से गुजर रहे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, ग्राम भटपुरी निवासी 32 वर्षीय मुकेश अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम नमूना पहुंचे, तभी एक कार से उतरकर सड़क पर टहल रहा युवक अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। अचानक हुई टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार दंपति के साथ सड़क पर मौजूद युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का काफिला बाजपुर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। सड़क पर घायलों को देखकर उन्होंने तुरंत वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.