काशीपुर, मार्च 15 -- बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में शुक्रवार को आग लगने से हंगामा हो गया। इस कूड़े के ढेर से उठने वाले जहरीले धुएं ने पूरे नगर को अपने आगोश में ले लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगीं। लोगों ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया। वहीं समाजसेवी महीपाल यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उधर, देर रात नगर पालिका कर्मी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शनिवार की सुबह तक मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। शनिवार को सुबह घटना स्थल पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने बताया कि किसी शरारती तत्व द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के तत्काल बाद नगर पालिका कर्मी आग बुझाने के लिए मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.