काशीपुर, फरवरी 18 -- बाजपुर। आरएसएस के नगर संघ चालक सुशील सिंघला ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 24 फरवरी को बाजपुर चीनी मिल परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। हिंदू जनजागरण समिति के पालक सुशील सिंघला ने बताया कि 24 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्रीराम भवन धर्मशाला से चीनी मिल ग्राउंड तक भव्य मंगल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां सम्मेलन के संयोजक कौशल अग्रवाल, सह संयोजक राजेश कुमार व विकास गुप्ता, नगर संयोजक गोविंद यादव सहित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...