काशीपुर, दिसम्बर 7 -- बाजपुर। निष्कलंक माता मरियम का जन्म उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में बरेली धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ़ इग्नेशियस डिसूजा ने शांति का संदेश दिया। इस दौरान सेंटमेरी स्कूल से चर्च तक शोभायात्रा निकाली गई। सेंटमेरी चर्च परिसर में निष्कलंक माता मरियम उत्सव के दौरान सामूहिक प्रार्थना कर शांति का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में बरेली धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ़ इग्नेशियस डिसूजा ने कहा कि माता मरियम उत्सव उनकी पूर्ण शुद्धता और पवित्रता को दर्शाता है। यहां पल्ली पुरोहित फादर उदय, फादर रॉबर्ट, फादर एलिक, फादर विवियन, फादर साबू, सिस्टर शाइनी, सिस्टर सुजा, सिस्टर विनिया, फादर अशोक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...