काशीपुर, जनवरी 10 -- बाजपुर, संवाददाता। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुतले की शव यात्रा निकाले जाने को लेकर शनिवार को बाजपुर में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित महिलाओं ने बाजपुर कोतवाली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर सौंपी। मधुबन क्लस्टर की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष उमा जोशी के नेतृत्व में महिलाओं का एक समूह कोतवाली पहुंचा। उन्होंने एसएसआई जसविंदर सिंह को तहरीर देकर कहा कि देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालकर न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया, बल्कि आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। इससे प्रदेशभर में जनभावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में रोष व्याप्त...