हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बाजपुर निवासी महिला नसीमा को कर्ज चुकाने के बावजूद संपत्ति के दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्होंने तहसीलदार बाजपुर व थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंची संतोषपुर बाजपुर निवासी नसीमा पत्नी नन्हे शाह ने बताया कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से दो साल के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे। इसके बदले जमीन की रजिस्ट्री गिरवी रखी थी। लोन का पैसा लौटाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति जमीन के कागज वापस नहीं दे रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर रावत ने तहसीलदार बाजपुर और थाना प्रभारी बाजपुर विधवा महिला को संबंधित व्यक्ति से जमीन के मूल दस्तावेज वापस दिलाने के निर्देश दिए। कहा ...