काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम हरिपुरा जबरान में बुधवार की देर रात दो झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ियों के अंदर बंधे सात पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हरिपुरा जबरान निवासी खान सिंह के परिवार के सदस्य बुधवार की रात सो रहे थे। रात करीब 2 बजे अचानक उनकी दो झोपड़ियों से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर एक-दूसरे को जगाया और आनन-फानन में पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी संघर्ष के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ियां पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थीं। झोपड़ी में बंधी खान सिंह की छह बकरियां और एक बकरा आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही बाजपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कोमल सिंह टीम...